कटनी नगर: राजस्थानी महिला मंडल द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित हरियाली तीज का आयोजन
राजस्थान महिला मंडल के तत्वाधान में आज गुरुवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट रोड स्थित होटल अरिंदम में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुई इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जहां महिलाओं ने प्रस्तुति दी सुहागन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं का बड़ा त्यौहार है। यह पर्व शिव-पार्वती को समर्पित है।