सासनी: समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी और कोतवाली प्रभारी ने सुनी जनता की समस्याएं, मौके पर दो शिकायतों का किया निस्तारण
Sasni, Hathras | Aug 22, 2026 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव एवं कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी ने मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त विभिन्न शिकायतों में दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी ने बाकी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व टीम व पुलिस टीम को निर्देश दिए हैं।