छतरपुर नगर: दिव्यांग आवेदक की समस्या पर कलेक्टर की संवेदनशील पहल,जनसुनवाई में बेसहारा को मिला ट्राइसाइकिल का सहारा।
छतरपुर जिला पंचायत सभाकक्ष में आज 11 अगस्त सुबह करीब 11:00 बजे आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मृणाल मीणा ने आमजन की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। इस दौरान ग्राम माधोपुर, चंदला निवासी 53 वर्षीय दिव्यांग आवेदक द्वारका अहिरवार अपनी समस्या लेकर पहुंचे।द्वारका अहिरवार की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल सामाजिक न्याय विभाग को निर्देशित किया।