करछना: नैनी नए यमुना पुल पर प्रतिबंध के बावजूद रील बाजों का रील बनाने का सिलसिला जारी, जिम्मेदार बेखबर
करछना तहसील क्षेत्र अंतर्गत नैनी नए यमुना ओवरब्रिज पर रील बाजों की रील बनाने की खुमारी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों खुशी नाम की एक लड़की द्वारा पुल की रेलिंग पर चढ़कर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। रील वायरल होने के बाद पुलिस महकमा में खलबली मच गई थी। डीएसपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने रील बनाने पर पूरी तरह रोक लगाई थी।