झाझा: सीएस डॉ. अशोक कुमार सिंह ने झाझा सीएचसी का किया निरीक्षण, लापरवाह डॉक्टरों को कार्रवाई की दी चेतावनी
Jhajha, Jamui | Jan 24, 2026 शनिवार को दोपहर 1 बजे जमुई के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह, बीएचएम सुभाषचंद्र व डॉ. सदाब अहमद से मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद लैब, लेबर रूम, नर्सिंग कक्ष, बेड, एनबीएसयू कक्ष व साफ-सफाई का जायजा लिया तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति