सिमरिया: पन्ना: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' बनाने की मांग: सिमरिया में उमड़ा जनसैलाब
Simariya, Panna | Apr 27, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना स्थित सिमरिया में 'गो सम्मान आह्वान अभियान' के तहत भक्ति और संकल्प का शंखनाद हुआ। सुंदरकांड पाठ के बाद निकली विशाल 'गौ-सम्मान यात्रा' में सैकड़ों भक्तों ने गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग की। 11 हजार नागरिकों के हस्ताक्षरों के साथ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर, गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और सख्त केंद्रीय कानून बनाने की अपील की गई