भाजपा की कमला महावर चैयलमैन निर्वाचित
सूरौठ नगर पालिका के चेयरमैन पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमला महावर ने 11 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी सोमोती महावर को 9 मत मिले। इस प्रकार कमला महावर ने सोमोती महावर को 2 मतों के अंतर से पराजित कर चेयरमैन पद पर कब्जा जमाया। सोमवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सूरौठ नगर पालिका के पहली बार हुए चुनाव के बाद चेयरमैन पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला रहा। मतदान के बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी कमला महावर को 11 और कांग्रेस प्रत्याशी सोमोती महावर को 9 मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित चेयरमैन कमला महावर का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।