रिपोर्ट वशीम बालघाट टोडाभीम में बड़ा सियासी उलटफेर: निर्दलीय ललिता देवी बनीं पालिका अध्यक्ष, कांग्रेस-बीजेपी दोनों को चटाई धूल
टोडाभीम नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ललिता देवी बैरवा ने इतिहास रचते हुए दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और बीजेपी को करारी शिकस्त दी है।ललिता देवी ने 26 मत हासिल कर नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर एकतरफा कब्जा जमा लिया। सोमवार पर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बहुचर्चित मुकाबले में सत्तारूढ़ समीकरण पूरी तरह ध्वस्त नजर आए। कांग्रेस पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल सकी और उसका पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के खाते में महज 9 वोट ही आए। निर्दलीय ललिता देवी को कुल 26 पार्षदों का समर्थन मिला, जिससे उनकी जीत बेहद निर्णायक और एकतरफा साबित हुई।ललिता देवी की ऐतिहासिक जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही नगरपालिका परिसर और कस्बे में समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। ललिता देवी ने कस्बे के चहुंमुखी विकास और जनहित के कार्यों को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।