मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल के अनुरूप किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।
इसी क्रम में आज कृषि विभाग द्वारा जिले में कीटनाशी विक्रय केंद्रों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कृषि केंद्र संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 06 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निरस्त, एक निलंबित किया गया है।
#baloddistrict
#agriculture