चायल: कोटिया गांव में शनिवार रात अज्ञात ने काटा हरा पेड़, पुलिस जांच में जुटी
सराय अकिल, कौशाम्बी। थाना क्षेत्र के कोटिया गांव में शनिवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ने मिश्री लाल पाल पुत्र शिव प्रसाद पाल के हरे पेड़ को नीचे से काट दिया। सुबह पेड़ कटा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। पीड़ित ने मामले की जानकारी पीड़ित ने रविवार पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।