बैतूल नगर: बैतूल में झंझावाती तूफान से तबाही, पेड़ गिरे, मेला उजड़ा, मैरिज लॉन को भारी नुकसान
बैतूल शनिवार दोपहर बैतूल शहर में मौसम ने अचानक ऐसा करवट ली कि देखते ही देखते पूरा शहर तेज आंधी और तूफान की चपेट में आ गया। करीब शाम साढ़े चार बजे शुरू हुआ यह तूफानी सिलसिला लगभग डेढ़ से दो घंटे तक जारी रहा। तेज हवाओं और उड़ती धूल ने शहरभर में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। तूफान का असर इतना जबरदस्त था कि कई जगहों पर पेड़ धराशायी हो गए। इटारसी रोड पर हरा-भरा आम