सतना: डिग्री कॉलेज में NSUI कार्यकर्ताओं ने किया शुद्धिकरण
सतना के डिग्री कॉलेज में NSUI कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर का शुद्धिकरण किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में व्याप्त अनियमितताओं और विवादों को लेकर विरोध जताते हुए गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान NSUI के प्रदेश पदाधिकारी आनंद पांडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।