परसवाड़ा: विधायक निधि से 13 पानी के टैंकर खरीदे गए, ग्रामीणों को पेयजल संकट से मिलेगी राहत
विधायक मधु भगत ने परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पेयजल संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से बुधवार की दोपहर में विधायक निधि वर्ष 2025-26 से 13 पानी के टैंकर प्रदान किए हैं। टैंकरों का वितरण चरेगांव स्थित विधायक निवास से किया गया, जहां पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि गर्मी के मौसम में कई गांवों में जलस्तर घटने से