जिला स्तरीय जनसुनवाई में 220 आवेदनों पर हुई सुनवाई
जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को आवेदनों का प्रमुखता से निराकरण के निर्देश दिए
----
मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री बलबीर रमन एवं विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे और व्हीसी के माध्यम से जिले के अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार जुडे़ रहे।
संयुक्त कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त 220 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया एवं समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए।जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का प्रमुखता के साथ निराकरण करें।
@jansamparkmp
#chhatarpur
141 views | Chhatarpur, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026