मुरैना नगर: पुलिस परेड ग्राउंड में रोटरी कैंप में 12886 लोगों का हुआ पंजीकरण, 2 अप्रैल तक चलेगा शिविर
रोटरी मेडिकल मिशन राहत -2 के तहत 30 मार्च को पुलिस परेड ग्राउंड मुरैना में 12886 लोगों के पंजीयन कराए गए, पंजीयन के दौरान प्रान्तों से आये डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण किया एवं उनका समुचित इलाज भी किया ।बता दें कि यह कैंप 2 अप्रैल तक पुलिस परेड ग्राउंड में लगाया जाएगा, जहां दूर दराज से आए डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है।