मुरैना नगर: जिला अस्पताल से एक व्यक्ति की बाइक हुई ग़ायब, आधे घंटे बाद मिली बाइक; युवक बोला- भूल से ले गया था
मुरैना की न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले वृद्ध घुटने दर्द होने की वजह से आज अपने बेटे के साथ बाइक से जिला अस्पताल आये थे।बाइक खड़ी कर वृद्ध अपने बेटे के साथ अंदर डॉक्टर के पास गए और कुछ देर बाद बाहर आये तो बाइक अपने स्थान पर नहीं थी।उनको समझ आया की बाइक चोरी हो गई लेकिन आधा घंटे बाद एक युवक बाइक लेकर आया और बताया की वो भूलवस बाइक ले गया था।