मुरैना नगर: बालिका गृह सुधार से बुखार की जांच के लिए रोटरी मेगा हेल्थ कैंप में लाई गई किशोरी फरार, पुलिस जांच कर रही है
मुरैना सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने आज रविवार की शाम बताया की शहर के बालिका सुधार गृह में रह रही एक किशोरी बुखार आने की बात कही तो उसे पुलिस परेड मैदान पर आयोजित रोटरी मेगा हेल्थ कैंप में लाया गया। जहाँ किशोरी ओपीडी से अचानक फरार हो गई।शिकायत करने पर कोतवाली थाना पुलिस ने किशोरी के लापता होने की कार्रवाई की है और उसे तलाश कर रही है।