मुरैना नगर: पुलिस परेड मैदान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में हितग्राही हुए शामिल
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना द्वारा आज मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन पुलिस परेड मैदान पर आयोजित शिविर में किया गया।मैगा विधिक साक्षरता शिविर में न्यायमूर्ति जज सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली व रजिस्ट्रार जनरल मप्र. उच्च न्यायालय जबलपुर ने विजिट की।