बाजपुर न्यूज
जनसंख्या सिथरीकरण के लाभ बताएं गए।
बाजपुर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सचिव ममता पंत के निर्देशन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकताशिविर में विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या सिथरीकरण के लाभ बताए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सचिव श्रीमती ममता पंत के निर्देशन में उपजिला चिकित्सालय बाजपुर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनय यादव की अध्यक्षता में विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या सिथरीकरण पखवाड़े का आयोजन कर जनसंख्या सिथरीकरण के लाभ बताये गए। पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की ओर से मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं एवं नालसा हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी। परिवार नियोजन परामर्शदाता प्रकाश बचखेती ने बताया कि विश्व जनसंख्या सिथरीकरण पखवाड़ा का आयोजन 11 जुलाई से 18 जुलाई तक किया जा रहा है, पखवाड़ा के अंतर्गत महिला व पुरुष नसबंदी कैंपों का आयोजन 14 जुलाई और 18 जुलाई को किया जाएगा। जिसके अंतर्गत महिला लाभार्थी को प्रोत्साहन राशि 1400 रुपए और पुरुष लाभार्थी को 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जनसंख्या सिथरीकरण पखवाड़े में गर्भनिरोध सामग्री का निशुल्क वितरण भी किया गया।इस मौके पर डॉ०महेंद्र जायसवाल पराविधिक कार्यकर्ता संगीता, रुनापारुल, गीता सैनी, देवकी दुबे,सिराज अहमद आदि मौजूद रहे।