बटियागढ़: फतेहपुर के पास अनियंत्रित होकर गिरा बाइक चालक, गम्भीर हालत में देर रात लाया गया हटा सिविल अस्पताल
फतेहपुर चौकी क्षेत्र के फतेहपुर के पास बुधवार रात बाइक चालक के अनियंत्रित होकर गिरने का घटनाक्रम सामने आया है,हादसे में घायल बाइक चालक मन्नू यादव पिता जबरा यादव उम्र 45 वर्ष निवासी कनोरा मंगरोन तहसील बटियागढ़ को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया,जंहा से प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।