बटियागढ़: फतेहपुर अजब धाम में दीक्षा उत्सव समारोह हुआ आयोजित, 200 से अधिक शिष्यों को दी गई गुरु दीक्षा
फतेहपुर के प्रसिद्ध अजब धाम सरकार में आज 17 जुलाई को दीक्षा उत्सव का आयोजन किया गया,देवशयनी एकादशी को यंहा 200 से अधिक शिष्यों को गुरुदीक्षा दी गई,श्रीराम अनुग्रहदास छोटे सरकार के सानिध्य में यंहा पंडित सन्तोष प्यासी,पंडित कुलदीप पटेरिया,विनोद मिश्रा,आनंद बिहारी पटेरिया द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से शिष्यों को गुरुमंत्र देकर दीक्षा की गई