बटियागढ़: इमलीचोक के पास पुलिया से उतरा ट्रेलर ट्रक, विजावर मार्ग बाधित
मंगलवार दोपहर इमली चोक के पास एक ट्रेलर ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से अनियंत्रित होकर नीचे उतर गया,लम्बाई वाले ट्रेलर ट्रक का अगला हिस्सा पुलिया पर जबकि पिछला बॉडी वाला हिस्सा नीचे नाले में पँहुच गया,बीच पुलिया पर हादसा होने से बटियागढ़ से रजपुरा किशनगढ,विजावर मार्ग पर यातायात बाधित रहा,सूचना पर पुलिस भी मौके पर पँहुची,यातायात व्यवस्था बहाल करने की कोशिश की