बटियागढ़: बकायन के प्रसिद्ध इमला वाले हनुमान मंदिर में आज अंतिम कपूर आरती,4 माह बन्द रहेगी कपूर आरती,दमोह सांसद भी पँहुचे
बटियागढ़ के पास बकायन गांव में प्रसिद्ध इमला वाले हनुमानजी मन्दिर में आज आषाढ़ माह के अंतिम मंगलवार को श्रद्धालुओं की धूम रही,आज यंहा हनुमानजी की अंतिम कपूर आरती की गई इसके बाद अब 4 माह कपूर आरती नही होगी, अंतिम मंगलवार कपूर आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मन्दिर पँहुचे और हनुमानजी महाराज के दर्शन किये, दमोह सांसद राहुल सिंह भी पंहुचे