#संगरिया पंचायतीराज चुनाव:
27 ग्राम पंचायतों के
301 वार्डों में 96161 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
संगरिया की आवाज़।
#संगरिया पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए मतदाता सूची की कार्यकारी प्रतियाँ तैयार करने का कार्य बुधवार को शुरू कर दिया गया है। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी एवं तहसीलदार श्रीमती मोनिका बंसल ने बताया कि पंचायत समिति संगरिया की 27 ग्राम पंचायतों के 301 वार्डों में 96161 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में 49868 पुरुष, 46293 महिला हैं।
सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि चुनाव के लिए मतदान दलों को दी जाने वाली मतदाता सूचियों की कार्यकारी प्रतियां के तैयार करने का कार्य प्रगति पर है। भू-अभिलेख निरीक्षक परमजीत कौर, सुनीता ढाका, चुनाव शाखा के भरत सांवरिया, पंकज गोदारा, रविन्द्र गोदारा के निर्देशन में पटवारी एवं राजस्व कर्मी वोटर लिस्टों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि मतदान के लिए 102 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रतनपुरा पंचायत के मतदान केन्द्र 47 में मतदाताओं की संख्या ज्यादा होने के कारण 1 सहायक मतदान केंद्र भी बनाया गया है। पंचायतीराज संस्थाओं में निर्वाचन के लिए मतदाता जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंच के लिए अपना वोट डाल सकेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। यहां बता दें कि पंचायत समिति संगरिया के लिए चौथे चरण में मतदान होना है।
जिसमें 14 नवंबर को पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य का मतदान तथा सरपंच वार्ड पंच का मतदान 16 नवंबर को होगा।
संगरिया की आवाज़
Sangaria Matdaan Maha Abhiyaan
District Collector & Magistrate - Hanumangarh
Sangaria, Hanumangarh | Oct 21, 2026