बास्तानार: सुशासन तिहार में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
तोकापाल एवं बास्तानार विकासखंड में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम आमजन के लिए भरोसे और समाधान का केंद्र बनकर उभरा। आज तोकापाल ब्लॉक की ग्राम पंचायत करंजी में 10 पंचायतों तथा बास्तानार ब्लॉक में 17 पंचायतों के संयुक्त सुशासन तिहार कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल शामिल हुए।