चक्रधरपुर: आसनतलिया स्थित सहकार भारती जिला कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई गई पुण्यतिथि
चक्रधरपुर प्रखंड के आसनतलिया स्थित सहकार भारती जिला कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।