जगदीशपुर: भागलपुर के पॉश इलाके में घुसा बाढ़ का पानी, बैंक कॉलोनी के घरों में 4-5 फीट पानी, बेडरूम तक पहुंचा सैलाब
बिहार के भागलपुर जिले में बाढ़ का कहर अब दियारा और निचले इलाकों के बाद शहरी क्षेत्र तक पहुंच चुका है। पिछले कई दिनों से दियारा इलाके टापू बने हुए थे लेकिन अब शहर के पॉश इलाकों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।