सिमरिया: गांधीग्राम के पास कोहरे में तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठी गाय से टकराई, 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
Simariya, Panna | Jan 16, 2025 पन्ना जिले में लगातार ठंड का तांडव जारी है वही ठंड और घनघोर कोहरे की वजह से हादसे भी हो रहे है ऐसा ही मामला एक बार फिर देखने को मिला जहां घने कोहरे की वजह से तेज रफ्तार बाइक बीच सड़क पर बैठी गाय से टकरा कर अनियंत्रित हो गई जिसमें सवार एक 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोशी की हालत में करीब 2 घंटे तक कड़कड़ाती ठंड में रास्ते में ही पड़ा रहा।