सिमरिया: सिमरिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व, जलखंडेश्वर में ऐतिहासिक मेले का हुआ आयोजन
Simariya, Panna | Jan 14, 2025 सिमरिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जल खंडेश्वर भगवान भोलेनाथ का चमत्कारिक मंदिर है जहां पर नदियों का संगम होता है और हर साल मकर संक्रांति के पर्व पर एक दिन का मेला लगता है जिसमें आसपास के गांव से लोग आकर मेले का आनंद उठाते हैं। वही आज ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया गया जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल हुए और मेले का आनंद लिया।