सिमरिया: राजस्व मंत्री की टिप्पणी से नाराज, तहसीलदारों व नायाब तहसीलदारों ने की हड़ताल की घोषणा; अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Simariya, Panna | Jan 13, 2025 नायब तहसीलदार संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रजापति ने बताया कि 10 जनवरी को राजस्व मंत्री ने एक सार्वजनिक मंच से महिला तहसीलदार का अपमान किया, जिससे पूरे विभाग में रोष व्याप्त है। तहसीलदारों का कहना है कि वे जनता के राजस्व संबंधी सभी काम पूरी निष्ठा से करते हैं और इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। विरोध स्वरूप सभी तहसीलदारों ने तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की।