सिमरिया: ग्राम पंचायत मनोर में खेर माता मंदिर के पास युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी, हड़कंप मचा
Simariya, Panna | Jan 15, 2025 पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले मनोर ग्राम पंचायत के खेर माता मंदिर के पास अज्ञात कारणों के चलते एक 20 वर्षीय नव युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद हड़कम्प मच गया। वही जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।