भोगनीपुर: बढ़ौली मोड़ के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक किशोरी समेत तीन लोग घायल, किशोरी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
थाना गजनेर के इठोली गांव के सुरेश ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बाइक से सलहज मूसानगर के सनायाखेड़ा के संजय की पत्नी विमला व रिश्तेदार सनायाखेड़ा के सरमन की पुत्री शिवानी के साथ भोगनीपुर के पिलखिनी जा रहा था। बढ़ौली मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद शिवानी को सीएचसी पुखरायां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।