भोगनीपुर: गौर के निकट ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवक समेत तीन लोग घायल, सीएचसी में किया गया उपचार
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौर गाँव के निकट गुरुवार शाम करीब 4 बजे भोगनीपुर से मूसानगर की ओर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में मनकी कला हमीरपुर के सुमित निषाद, भोगनीपुर के ठाकरपुरवा निवासी लक्ष्मी पाल, अनुराधा पाल घायल हो गए। घायलों का सीएचसी पुखरायां में उपचार किया गया है।