पुखरायां कस्बे के मंडी समिति परिसर में खाद्य विभाग की ओर से ज्वार बाजरा खरीद के लिए दो क्रय केंद्र खोले गए है। बुधवार शाम करीब 4 बजे भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बरौली, गड़ाईखेड़ा, महेरा से आए किसानों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली में ज्वार लेकर क्रय केंद्र में तीन दिन से खड़े है। लेकिन तौल न होने से खुले आसमान के नीचे सर्दी में रात बिताने के मजबूर है।