भोगनीपुर: मूसानगर के निकट डंफर की टक्कर से ऑटो सवार एक महिला घायल, सीएचसी पुखरायां में किया गया उपचार
थाना व कस्बा मूसानगर के निकट शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे घाटमपुर से भोगनीपुर की ओर आ रहे ऑटो में डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार थाना घाटमपुर के कल्याणपुर गांव निवासी अरुण की पत्नी मंजू घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां पर महिला का उपचार किया गया है।