भोगनीपुर: भोगनीपुर के निकट डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के माचा गांव निवासी विमल कुमार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे बाइक से पुखरायां जा रहे थे। रास्ते में भोगनीपुर के निकट डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।