केसठ: गणतंत्र दिवस पर झंडात्तोलन के बाद केसठ पंचायत के मुखिया ने पंचायत सरकार भवन में जनता दरबार का किया आयोजन
Kesath, Buxar | Jan 26, 2024 केसठ पंचायत के मुखिया अरविन्द कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने गणतंत्र दिवस पर झंडात्तोलन के बाद पंचायत सरकार भवन में जनता दरबार का आयोजन किया। जिसमे ग्रामीणों ने वार्ड के साथ गली एवं पंचायत में हो रही समस्याओं से मुखिया को अवगत कराया। मुखिया ने जनता दरबार में उपस्थित बीडीओ एवं संबंधित अधिकारी तथा कर्मियों से तत्काल निदान करने की अपील किया।