केसठ: रामपुर गांव में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां को चाकू मारकर किया जख्मी, आरोपी गिरफ्तार
Kesath, Buxar | Jan 27, 2024 रामपुर गांव में एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां को चाकू मारकर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है। जख्मी महिला रामदासो देवी है। जिसका ईलाज केसठ पीएचसी में कराया गया। इसको लेकर जख्मी महिला ने अपने पुत्र भरत महतो पर नावानगर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।