हरदोई: फरहतनगर रेलवे क्रासिंग के पास पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Feb 5, 2025 हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के फरहतनगर रेलवे क्रासिंग के पास पिकअप की टक्कर लगने से घायल बाइक सवार ने आज सुबह जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।जबकि उसके दूसरे साथी उपचार का जिला अस्पताल में चल रहा है।माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौली के धीरज ट्रक चालक था कानपुर में ट्रांसपोर्ट पर ट्रक खड़ा करके घर आया था।वह अपने साथी संदीप के साथ बाइक से कानपुर जा रहा था।