सतगावां: लोकसभा चुनाव को लेकर सतगावां पुलिस ने प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में निकाला फ्लैग मार्च
सतगावां। प्रखंड शुक्रवार को 20 मई को प्रखंड क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान तथा लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर कोडरमा पुलिस कप्तान अनुजदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विजय गुप्ता के अगुवाई में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में फ्लैग मार्च निकल गया। फ्लैग मार्च सुदूरवर्ती क्षेत्र में पड़ने वाले बुथ आदि का भ्रमण किया गया।