मांडर: मांडर में फाइलेरिया बचाव अभियान का शुभारंभ, अधिकारियों ने दवा खाकर की शुरुआत की
Mandar, Ranchi | Apr 20, 2026 सोमवार दोपहर एक बजे मांडर प्रखंड कार्यालय परिसर में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर विशेष बचाव अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। प्रखंड कार्यालय में बनाए गए निर्धारित बूथ का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख फिलिप सहाय एक्का अंचलाधिकारी (सीओ) चंचला कुमारी उप-प्रमुख अमानत अंसारी एवं मांडर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर किशोर कुल्लू ने संयुक्त रूप से किया।