बरियारपुर: बंद घरों से अज्ञात चोरों ने लाखों का सामान और जेवर उड़ाया
नया रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौवागढ़ी निवासी श्रवण साह के बंद घरों से अज्ञात चोरों ने लाखों का सामान व जेवरात चुराया। पीड़ित द्वारा बताया गया कि हम लोग बाहर थे मेरे घर में ताला लगा हुआ था अज्ञात चोरों ने मेरे घर से फ्रिज कूलर जेवरात वह अन्य लाखों का सामान चुरा लिया। जिसकी लिखित आवेदन नया रामनगर थाना को हमने दिया है।