कैथल: भारतीय जनता पार्टी ही देती है हर कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान: कुलवंत बाजीगर पूर्व विधायक गुहला
गुहला के पूर्व विधायक कुलवत बाजीगर ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो हर कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान देती है। वे अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पार्टी सर्वे करवाते हुए सही व योग्य व्यक्ति को चुनावी मैदान में उतारती है। इसी प्रकार से भाजपा ने नवीन जिंदल को चुनावी दंगल में उतारा है। अब जनता नवीन जिंदल पर अपनी मोहर लगाएगी।