बड़वाह: बड़वाह की वाल्मीकि बस्ती में जाहरवीर गोगादेव जी महाराज की छड़ी स्थापना हर्षोल्लास से हुई, गोगा नवमी तक होगी छड़ी सेवा
मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर की वाल्मीकि बस्ती गणगौर घाट क्षेत्र में शनिवार रात वाल्मीकि समाज के आराध्य देव एवं नागों के देवता जाहरवीर गोगादेव जी महाराज की छड़ी स्थापना परंपरागत श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई।इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। गणगौर घाट स्थित जाहरवीर गोगादेव जी महाराज के स्थान पर समाज के प्रमुखों द्वारा विधि-विधान से पूजन