मंडला: आप के प्रयास से जिला अस्पताल को मिली सौगात, दो नए चिकित्सकों की हुई नियुक्ति: पंकज सोनी
Mandla, Mandla | Apr 2, 2026 मंडला जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक खबर सामने आई है। लंबे समय से चिकित्सा सुविधाओं की कमी से जूझ रहे जिला चिकित्सालय को अब राहत मिलने जा रही है। आम आदमी पार्टी के लगातार प्रयासों और संघर्ष का परिणाम सामने आया है, जिसके तहत जिला अस्पताल में दो नए चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। गुरुवार को शाम 5:30 बजे जिला अध्यक्ष ने जानकारी दी।