रुद्रप्रयाग के घोलतीर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है।
वीडियो में एक व्यक्ति पहले एक कुत्ते को नदी में फेंकता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह नदी में पड़े बड़े-बड़े पत्थरों से कुत्ते पर हमला करता नजर आता है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी घटना के दौरान एक अन्य व्यक्ति मौके पर मौजूद रहकर इसका वीडियो बनाता रहा।