उत्तराखंड-रानीखेत के उफनते गदेरे में गिरी गाय, लेकिन फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा...
रानीखेत के बगड़ी गदेरे में पानी के तेज बहाव को पार करते समय एक गाय अचानक बहने लगी और नीचे गिर गई। पानी का रौद्र रूप देखकर एक पल के लिए लगा कि बेजुबान का बचना मुश्किल है, लेकिन खतरनाक लहरों और भंवर के बीच संघर्ष करते हुए, गाय ने हार नहीं मानी और खुद ही सुरक्षित किनारे पर निकल आई।