सेन्हा: सेन्हा के रामनगर में अज्ञात कार की टक्कर से एक युवक घायल,एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो पुलिस ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
सेन्हा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम लगभग 5:00 बजे एनएच-143ए लोहरदगा-घाघरा मुख्य मार्ग स्थित रामनगर के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक काफी देर तक सड़क किनारे तड़पता रहा, लेकिन सूचना देने के बावजूद एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी।