जहानाबाद: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी एवं एसपी ने चुनाव ड्यूटी में लगे हुए सभी कर्मियों को डिस्पैच सेंटर पर किया ब्रीफ ।
1 जून को जहानाबाद में लोकसभा आम निर्वाचन के चुनाव होने हैं। इसको लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन द्वारा अपनी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बीच गुरुवार की दोपहर डिस्पैच सेंटर पर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह के द्वारा चुनाव ड्यूटी में लगे हुए सभी कर्मियों को ब्रीफ किया गया।