जहानाबाद: अंबेडकर चौक पर भीषण गर्मी के कारक महिला का अचानक बिगड़ा तबियत, बेहोश होकर हुई घायल
जहानाबाद के अंबेडकर चौक पर भीषण गर्मी के कारण एक महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई और वह गिरकर गंभीर घायल हो गई। जिसके बाद स्थानीय पत्रकार चंदन कुमार सहित अन्य लोगों द्वारा तत्परता दिखाते हुए महिला को उठाकर सदर अस्पताल में भेजा गया। जहां इलाज जारी है। घायल महिला देवरिया मोहल्ले निवासी बताई जाती है।